14 February 2026

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। 
   उन्होंने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक विकास की दृष्टि से एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक होती है, जिसमें जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों द्वारा किये जा रहे विकास पर समीक्षा करते हुये समस्याओं को दूर किया जाता है और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर चर्चा की जाती है। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है उन सभी का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाए। उन्होंने सड़क की योजनाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि इस वित्तीय वर्ष शासन द्वारा स्वीकृति सड़क निर्माण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ साथ पेयजल मिशन की भी सूची जनप्रतिनिधियों को क्षेत्रवार उपलब्ध करायें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जिन-जिन योजनाओं में शिकायतें बतायी गयी है उस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिये। सांसद ने कहा कि जनपद में जो भी जनकल्याणकारी योजनाओं सम्बंधी कैम्प, शिविर व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है उसमें उस क्षेत्र से सम्बंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन कार्य करें।
     जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सांसद के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों का बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव व शिकायतें बतायी गयी है उस पर सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुये समस्याओं का निस्तारण कराये तथा सुझावों का अनुपालन किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सर्वशिक्षा अभियान, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, मध्यान्ह भोजन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम आदि का बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में अम्बेडकरनगर लोकसभा सांसद/सह-अध्यक्ष लालजी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, उपनिदेशक पर्यटन, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद रहे। 
यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है : संजीव निगम

यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है : संजीव निगम

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए कथित ट्रेड डील को देश की संप्रभुता, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर आम आदमी पार्टी अयोध्या के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को जनपद के गांधी पार्क सिविल लाइंस में जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया एवम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा 
   प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी संजीव निगम ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है, जिसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री देकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय किया गया है। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि क्या अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों और 'एपस्टीन फाइल्स' में चौंकाने वाले खुलासों के दबाव में आकर प्रधानमंत्री समझौते कर रहे हैं? एप्स्टीन फाइल्स' और अमेरिका की धमकियों पर चुप्पी क्यों? सदन में जवाब देने के बजाय भावनाओं का सहारा लेना बंद करें। देश जवाब चाहता है! जनता पारदर्शिता चाहती है कि क्या भारत अब अपने फैसले खुद नहीं ले सकता? हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों किया जा रहा है ? रूस जैसे पारंपरिक मित्र से तेल न खरीदने की शर्त भारत की संप्रभुता का अपमान है। 
इस अवसर पर गायत्री मिश्रा विद्या वर्मा स्वर्णिम बर्मा शारजहा मास्टर, यूके द्विवेदी मोहम्मद इस्राइल, रामजी बर्मा, अखिलेश गौतम, विनोद रावत, चंद्रप्रकाश इरफान गुड़िया राईन अहमद, मोहम्मद सूफियान, रामचरण मौर्य मौजूद रहे।
नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर हुई बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर हुई बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. द्वारा आयोजित हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष-2026 को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा को सम्पन्न हेतु डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविधालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सुरक्षा व्यवास्थ्या एवं आग्रिम तैयारियों के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रो पर नियुक्ति सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी को निर्बाध रूप से सतत चलता रहना चाहिए, उसके लिए आपके पास पाॅवर बैकअप के साथ-साथ जनरेटर भी होना चाहिए। किसी भी कीमत पर गलत प्रश्न पत्र न खुलने पाये इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक अच्छी तरह लिफाफा पर अंकित तिथि व समय का मिलान कर ले। सही पेपर ही अलमारी से निकाला जाय। किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा कक्ष के बाहर जूता या चप्पल न निकलवाया जाय, इसके लिए सघन तलाशी ली जाय किसी परीक्षार्थी के संदेह होने पर जूता निकलवा कर जाँच कर ली जाय एवं पुनः जूता पहनने के लिए कह दिया जाय। परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे चश्मा व घड़ी परीक्षा कक्ष तक नहीं जानी चाहिए। गेट पर तलाशी के लिए महिला पुलिस व शिक्षक अवश्यक लगाये जाये, बालिकाओं की तलाशी महिला से ही करायी जाये। परीक्षा केन्द्र के आस - पास लाउडस्पीकर न बजने पाये, शादी-विवाह त्योहार का अवसर है ऐसी स्थिति में एचएचओ को तत्काल सूचना दे तथा उसको बन्द कराया जाय। परीक्षा केन्द्र पर लगे समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान पूरे समय उपस्थित रहकर परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेगें, यदि कोई स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रह नहीं पाये जाते है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सवेदनशील प्रश्न पत्रों के दिन विशेष सतर्कता व सजग रहकर परीक्षा को सम्पन्न करायी जाये। कही किसी प्रकार की परीक्षा केन्द्रों पर सहयोग की आवश्यकता हो तो वह सुविधा व सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी, परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वाले या पेपर आउट करने की अफवाह फैलाने वाले का विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये। इस प्रकार की सूचना फैलाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक को डी मणिशेकर लियाठी प्रधानाचार्य, सिस्टर लिण्डा प्रधानाचार्या, कनौसा कान्वेंट इ.का. अयोध्या एवं हिन्दू इन्टर कालेन रुदौली के प्रधानाचार्य डी० राम प्रिया शरण ने अपने अनुभव एवं परीक्षा की सावधानियों एवं बारिकियो के बारे में अवगत कराया गया। डाॅ बसन्त कुमार ने परीक्षा के सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवायापकों के उत्तरदायित्व व निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पवन कुमार तिवारी ने अपने सम्बोधन में जगपद में परीक्षा की सुचिता पूर्ण, नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण समपन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन किया गया एवं परीक्षा वर्ष-2026 में लगे समस्त कार्मिको, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों अपने-अपने कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति सचेत व जागरुक रहने के किए निर्देशित किया और परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवशयक बिंदुओं पर चर्चा किया।

07 February 2026

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

अयोध्या। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के प्रवेश परीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप निदेशक, समाज कल्याण, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहें। बैठक में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या को प्रश्न पत्र निर्माण एवं मूल्यांकन के लिए निर्देशित किया गया है एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आवेदन कराने के लिए निर्देश दिये गये।

06 February 2026

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के निर्देशक व टीम पर एफआईआर

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के निर्देशक व टीम पर एफआईआर

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित-प्रसारित की जा रही आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई धार्मिक और जातिगत भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में की गई है।
थाना हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फिल्म के प्रचार-प्रसार कंटेंट का संज्ञान लिया गया। प्रथम दृष्टया फिल्म का शीर्षक और प्रचार सामग्री आपत्तिजनक पाई गई है। एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि फिल्म का नाम एक विशेष समुदाय और जाति को लक्षित कर अपमानित करने की मंशा से रखा गया प्रतीत होता है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं।
फिल्म के शीर्षक और संवादों को लेकर ब्राह्मण समाज सहित कई सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी भी दी, जिससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि फिल्म के निर्देशक और उनकी टीम द्वारा जानबूझकर समाज में तनाव, वैमनस्य और सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह की सामग्री का प्रचार-प्रसार किया गया। ऐसी सामग्री सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, प्रचारित कंटेंट और कानूनी प्रावधानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।