22 March 2020

"कोरोना से जंग" जानकारी ही बचाव



कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से भारत ही नहीं पूरा विश्व प्रभावित है, कोरोना वायरस की चपेट में आने से बड़ी संख्या में जाने जा रही हैं। इस वायरस से दो-दो हाथ करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री सहित शासन और प्रशासन की तरफ से लगातार अपील की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आवाहन किया गया जो पूरी तरह सफल भी दिखा। इसी कड़ी में जनसंपर्क टाइम्स भी कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां और बचाव के कुछ टिप्स साझा कर रहा है।

*कोरोना वायरस (कोविड-19) है क्या?*

कोरोना वायरस (COVID-19) एक संक्रामक रोग है, यह एक नए तरह का वायरस है जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया। यही कारण है कि इस वायरस को बेहद खतरनाक माना जा रहा है और इसकी चपेट में आने से विश्व में हजारों हजार की मौतें भी हो रही है।

*कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के लक्षण*

कोरोना वायरस (COVID-19) की पहचान बहती नाक, गले में खरास, खांसी और तेज बुखार जैसे लक्षणों से होती है। कुछ लोगों के लिए यह बीमारी ज़्यादा गंभीर हो सकती है, इससे न्यूमोनिया या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बुज़ुर्ग और ऐसे लोग जिन्हें दूसरी स्वास्थ्य समस्याए हैं, जैसे-(अस्थमा, डायबिटीज़ या दिल की बीमारी) उनके लिए यह वायरस ज़्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

*कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव*

कोरोना वायरस (COVID-19) को रोकने के लिए फ़िलहाल किसी तरह का टीका अभी उपलब्ध नहीं है। आप संक्रमण को होने से रोक सकते हैं। इसके लिए आप अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र, साबुन और पानी से अक्सर अपने हाथ साफ़ कर बचाव कर सकते हैं। जैसा कि शासन और प्रशासन की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है कि खांसने और छींकने के दौरान टिश्यू पेपर, रुमाल से ढक लें या कोहनी को मोड़कर अपनी नाक और मुंह को ढक सकते हैं। ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनाये।  लिहाजा भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे और समय-समय पर शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करें।

*घर पर ही सेनिटाइजर बनाएं*

पहले 1 लीटर स्प्रिट और 200 ml ग्लिसरीन को मिला लें, फिर उसमे थोड़ा सा  डिटोल मिला दीजिए। फिर यदि महक चाहिए तो दो चार बूंद इत्र मिला दीजिए। आपका सेनिटाइजर तैयार हो जाएगा। हम लोग  "फिटकरी" से भी सेनेटाइजर बना सकते है। 1 लीटर पानी मे 100ग्राम "फिटकरी" और 1 ढक्कन "डिटोल" मिला लें। गाड़ा करने के लिए "ग्लिसरीन"या "एलुविरा" मिलाकर भी "सेनिटाइजर" बना सकते है।

इस तरह सेनिटाइजर घर पर तैयार कीजिये। खुद भी इस्तेमाल कीजिये ज़रूरत मंदों तक भी पहुचाइये।
साभार
संजीव आजाद
वरिष्ठ पत्रकार

শেয়ার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: