14 February 2026

नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर हुई बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर हुई बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. द्वारा आयोजित हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष-2026 को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा को सम्पन्न हेतु डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविधालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सुरक्षा व्यवास्थ्या एवं आग्रिम तैयारियों के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रो पर नियुक्ति सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी को निर्बाध रूप से सतत चलता रहना चाहिए, उसके लिए आपके पास पाॅवर बैकअप के साथ-साथ जनरेटर भी होना चाहिए। किसी भी कीमत पर गलत प्रश्न पत्र न खुलने पाये इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक अच्छी तरह लिफाफा पर अंकित तिथि व समय का मिलान कर ले। सही पेपर ही अलमारी से निकाला जाय। किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा कक्ष के बाहर जूता या चप्पल न निकलवाया जाय, इसके लिए सघन तलाशी ली जाय किसी परीक्षार्थी के संदेह होने पर जूता निकलवा कर जाँच कर ली जाय एवं पुनः जूता पहनने के लिए कह दिया जाय। परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे चश्मा व घड़ी परीक्षा कक्ष तक नहीं जानी चाहिए। गेट पर तलाशी के लिए महिला पुलिस व शिक्षक अवश्यक लगाये जाये, बालिकाओं की तलाशी महिला से ही करायी जाये। परीक्षा केन्द्र के आस - पास लाउडस्पीकर न बजने पाये, शादी-विवाह त्योहार का अवसर है ऐसी स्थिति में एचएचओ को तत्काल सूचना दे तथा उसको बन्द कराया जाय। परीक्षा केन्द्र पर लगे समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान पूरे समय उपस्थित रहकर परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेगें, यदि कोई स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रह नहीं पाये जाते है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सवेदनशील प्रश्न पत्रों के दिन विशेष सतर्कता व सजग रहकर परीक्षा को सम्पन्न करायी जाये। कही किसी प्रकार की परीक्षा केन्द्रों पर सहयोग की आवश्यकता हो तो वह सुविधा व सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी, परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वाले या पेपर आउट करने की अफवाह फैलाने वाले का विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये। इस प्रकार की सूचना फैलाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक को डी मणिशेकर लियाठी प्रधानाचार्य, सिस्टर लिण्डा प्रधानाचार्या, कनौसा कान्वेंट इ.का. अयोध्या एवं हिन्दू इन्टर कालेन रुदौली के प्रधानाचार्य डी० राम प्रिया शरण ने अपने अनुभव एवं परीक्षा की सावधानियों एवं बारिकियो के बारे में अवगत कराया गया। डाॅ बसन्त कुमार ने परीक्षा के सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवायापकों के उत्तरदायित्व व निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पवन कुमार तिवारी ने अपने सम्बोधन में जगपद में परीक्षा की सुचिता पूर्ण, नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण समपन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन किया गया एवं परीक्षा वर्ष-2026 में लगे समस्त कार्मिको, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों अपने-अपने कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति सचेत व जागरुक रहने के किए निर्देशित किया और परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवशयक बिंदुओं पर चर्चा किया।

07 February 2026

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

अयोध्या। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के प्रवेश परीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप निदेशक, समाज कल्याण, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहें। बैठक में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या को प्रश्न पत्र निर्माण एवं मूल्यांकन के लिए निर्देशित किया गया है एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आवेदन कराने के लिए निर्देश दिये गये।

06 February 2026

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के निर्देशक व टीम पर एफआईआर

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के निर्देशक व टीम पर एफआईआर

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित-प्रसारित की जा रही आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई धार्मिक और जातिगत भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में की गई है।
थाना हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फिल्म के प्रचार-प्रसार कंटेंट का संज्ञान लिया गया। प्रथम दृष्टया फिल्म का शीर्षक और प्रचार सामग्री आपत्तिजनक पाई गई है। एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि फिल्म का नाम एक विशेष समुदाय और जाति को लक्षित कर अपमानित करने की मंशा से रखा गया प्रतीत होता है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं।
फिल्म के शीर्षक और संवादों को लेकर ब्राह्मण समाज सहित कई सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी भी दी, जिससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि फिल्म के निर्देशक और उनकी टीम द्वारा जानबूझकर समाज में तनाव, वैमनस्य और सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह की सामग्री का प्रचार-प्रसार किया गया। ऐसी सामग्री सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, प्रचारित कंटेंट और कानूनी प्रावधानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

05 February 2026

145 युवतियों को मिला रोजगार

145 युवतियों को मिला रोजगार

अयोध्या। गुरुनानक एजुकेशन सोसाइटी एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गुरुनानक अकादमी गर्ल्स इण्टर कालेज परिसर में केवल बेटियों/महिलाओं के लिये एक दिवसीय पिंक रोजगार मेले के आयोजन में 355 बेरोजगार युवतियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी प्रतिष्ठित कम्पनियों के एचआर द्वारा 145 बेरोजगार युवतियो का चयन किया गया। इसी क्रम में एक कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित युवतियों को सफल होने के कई गुण बताएं तथा यह भी कहा गया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्प एवं कठिन परिश्रम करने से ही लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।
जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिवांगी ने बढ़ाया मान

जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिवांगी ने बढ़ाया मान

अयोध्या।  जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र के रहने वाली शिवांगी द्विवेदी ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया। शिवांगी की उपलब्धि पर गांव वालो में खुशी का माहौल है। 
     तहसील क्षेत्र के अरथर निवासी डॉ. राकेश दुबे शिक्षक हैं। शिवांगी उन्हीं की पुत्री हैं। शिवांगी ने विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की ओर आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा -2026 जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटी की इस सफलता पर पिता ने खुशी जताई है। उनका ने कहा कि बेटी शिवांगी ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में जबकि स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्व विद्यालय से पूरी की। इस सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बेटी शिवांगी अपनी शुभकामनाएं दी है।