अयोध्या। जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र के रहने वाली शिवांगी द्विवेदी ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया। शिवांगी की उपलब्धि पर गांव वालो में खुशी का माहौल है।
तहसील क्षेत्र के अरथर निवासी डॉ. राकेश दुबे शिक्षक हैं। शिवांगी उन्हीं की पुत्री हैं। शिवांगी ने विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की ओर आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा -2026 जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटी की इस सफलता पर पिता ने खुशी जताई है। उनका ने कहा कि बेटी शिवांगी ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में जबकि स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्व विद्यालय से पूरी की। इस सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बेटी शिवांगी अपनी शुभकामनाएं दी है।

0 comments: