10 February 2020

विश्व में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम" राष्ट्रीय भित्ति चित्रण कार्यशाला का 11वां दिन


रिपोर्ट- कुमकुम
विश्व में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम" राष्ट्रीय भित्ति चित्रण कार्यशाला का 11वां दिन

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग एवं अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  श्रीराम शोध-पीठ में चल रही "विश्व में 
मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम" से सम्बन्धित जीवन वृतान्त राष्ट्रीय भित्ति 
चित्रण कार्यशाला के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा विषय से सम्बन्धित बहुत ही रमणीय चित्रों को दीवारों पर उकेरा। कार्यशाला की संयोजिका दृश्य कला विभाग की शिक्षिका डॉ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि आज कार्यशाला 
के 11वें दिन दृश्य कला विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र रोहन ने राजा 
दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति हेतु श्रृंगी ऋषि आश्रम में किए गए यज्ञ को बहुत ही 
अच्छे तरीके से भीतरी दीवार के प्रथम ब्लॉक में चित्र उकेरते हुए 
रेखांकन का कार्य किया। डॉ0 द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न ब्लाकों से सम्बन्धित तीन-तीन छात्र-छात्राओं के बीस समूह बनाए गए हैं। जो कि अपनी पूरी क्षमता के साथ चित्रण कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला की आयोजन सचिव रीमा सिंह एवं श्रीमती सरिता सिंह ने छात्र-छात्राओं को द्वितीय एवं तृतीय ब्लॉक में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जन्म एवं शिक्षा ग्रहण करते हुए श्रीराम के भित्ति चित्रों को निर्मित करने हेतु छात्र-छात्राओं 
को निर्देशित किया। 
कार्यशाला के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 
21 दिवसीय चल रही भित्ति चित्रण राष्ट्रीय कार्यशाला में संयोजिका डॉ0 
सरिता द्विवेदी, निर्देशिका पल्लवी सोनी, आयोजन सचिव श्रीमती सरिता सिंह एवं रीमा सिंह ने बहुत ही सराहनीय तरीके से अपना योगदान प्रदान कर रही हैं। 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से डॉ0 अलका श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार 
त्रिपाठी, सहायक आचार्य पल्लवी सोनी, श्रीमती सरिता सिंह, एवं गैरक्षिणक कर्मचारी विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव, के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: