02 March 2020

डीएम और एसएसपी ने मण्डल कारागार का किया औचक निरीक्ष




रिपोर्ट:अंकित सेन

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने आज मंडल कारागार का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं को जाना और उनको दूर करने का आश्वासन भी दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के साथ अयोध्या जनपद स्थित मंडल कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे कारागार का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान सभी वार्डों के बंदियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना इसके साथ ही उन्होंने बंदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ कारागार में स्थित पाकशाला, कैंटीन, स्टोर रूम का ही निरीक्षण नहीं किया बल्कि अस्पताल में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने महिला बैरक में भी जाकर उनकी समस्यों को सुना। निरीक्षण के बाद बाहर आये जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने पत्रकारों से बात करते हुये बताया कि मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें बंदियों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ अन्य जगहों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया है। उन्होंने कहा की निरीक्षण के दौरान जो भी थोड़ी बहुत कमियां मिली है, उसको नोट किया गया है, उसको एक्सपेंशन नोट में डाला जायेगा। उन्होंने बताया कि जो भी कमियां मिली है उनमें सुधार लाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है और उन सभी समस्याओं को शीघ्र ही दूर कर लिया जायेगा।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: