13 April 2020

गर्भवती महिला के लिये 'संकटमोचन' बनी पुलिस


रिपोर्ट:अंकित सेन 

अयोध्या। कोरोना वायरस की रोकथाम व उससे लोगों को सुरक्षित रखने को  लेकर लागू हुये लॉकडाउन के दौरान पुलिस, डॉक्टरों व समाजसेवियों का जो मानवीय चहेरा सामने आया है, उससे मानवता की एक परिभाषा देखने को मिली। मामला अयोध्या का है, जहां पर एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को हुये वैसे ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ततपरता दिखते हुये महिला को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई और तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया, फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लाॅकडाउन के दौरान यातायात सुविधाएं पूरी तरह से ठप हैं, ऐसे में लोगों को सुविधाएं देने के लिए प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से एक्टिव है, ऐसे में एक महिला की प्रसव पीड़ा की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। बताया जा रहा है कि प्रसूता महिला घुमंतु समुदाय से है। महिला को सड़क पर प्रसव पीड़ा होने की जानकारी पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ के एन कौशल ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने दिया बेटे को जन्म है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।मामले की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने बताया कि यातायात सुविधा उपलब्ध ना होने के चलते महिला प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रही थी, इसकी सूचना प्रशासन को मिलने पर उसे अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है, प्रसूता और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: