15 April 2020

अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार


ब्यूरो रिपोर्ट 

अयोध्या। अयोध्या जनपद की थाना महाराजगंज की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन।अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें दो अभियुक्त लूट की घटना में शामिल थे, तो वहीं एक अभियुक्त अवैध गांजे के साथ धरा गया। पुलिस मीडिया सेल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार थाना महाराजगंज की पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल दो अभियुक्तों रवि दूबे पुत्र शिव पूजन निवासी सोनवर्षा थाना महराजगंज व शुभम सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी कल्याणपुर बरोली थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक अपाची यूपी 42 एई 5707 व लूट का माल एक हजार रुपये बरामद किया है। तो वहीं दूसरे मामले में थाना महराजगंज की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 700 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त विनोद सोनी पुत्र प्रेम नारायण निवासी कनकपुर थाना महाराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: