19 June 2020

खेत में काम करने गयी महिला की दिनदहाड़े हत्या


रिपोर्ट:राजेश उपाध्याय

कुमारगंज। खेत में काम कर रही महिला की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या के बाद बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जुट गई, प्रथम दृष्टया पूरा मामला आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। 

बता दें कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के धमथुआ गांव की महिला मंजू देवी पत्नी जेठू राम गांव के  ही भोला नाथ यादव पुत्र राम दुलारे यादव के खेत में धान की बेरन उखाड़ रही थी, इसी बीच धमथुआ पूरे तुलसी का पुरवा गांव निवासी शिव कुमार उपाध्याय ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका मंजू जेठू राम की दूसरी पत्नी है  पहली पत्नी से संतान न होने पर पति-पत्नी दोनों की रजामंदी से जेठू ने संजय नगर सुल्तानपुर की एक महिला से दूसरी शादी की थी। मृतका का पति नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में नौकरी करता है तथा अक्सर कुमारगंज में ही रहता है। लोगों की मानें तो पति से दूर रहने के दौरान मृतका महिला का सम्बंध पूरे तुलसी  निवासी शिव कुमार से हो गई और आरोपी से मृतका की आशनाई लम्बे समय से चल  रही थी। बताते है कि  आरोपी शिवकुमार अपनी कथित प्रेमिका को मजदूरी करने से रोकता था, जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसी बात से को लेकर शिवकुमार ने शुक्रवार खेत में मजदूरी करने गयी मंजू पर  बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दिया। 

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कुमारगंज अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।  क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पुत्री जूही की तहरीर पर शिवकुमार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही आरोपी को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: