रिपोर्ट:अभिषेक तिवारी
गोसाईगंज। शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चल रहे विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति’’ के तहत शुक्रवार गोसाईगंज में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। हेल्प डेस्क उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष की पत्नी रंजना पराग ने किया गया।
इस दौरान आने वाली महिला शिकायतकर्ता को जलपान कराया गया। उनकी समस्या को पूर्ण संवेदनशीलता से सुनकर निस्तारण किया गया। कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि पूरे नवरात्र तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाना है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है। इसी के तहत गोसाईगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। भविष्य में ये योजना महिलाओ के लिए मददगार साबित होगी।
कोतवाली थाने की महिला उपनिरीक्षक वीना पान्डये ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान छह माह तक चलाया जाएगा। बालिकाओं और महिलाओं को सशक्तिकरण किया जाएगा। बाल विवाह रोकथाम के अलावा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। कहा कि उत्पीड़न होने पर 112, 1090, 181 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। चाइल्ड लाइन का टोल फ्री नंबर 1098 है। इस मौके पर नामित सभासद शकुंतला सोनी रागिनी गुप्ता सुशीला प्रियंका रागिनी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पराग सभासद प्रसान्त गुप्ता रविंदर रविंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे।
0 comments: