अयोध्या। जिला चिकित्सालय में एड्स नियंत्रण सोसायटी के अन्तर्गत चार पदों पर गुपचुप तरीके से की जाने वाली भर्ती को गोपनीय बनाने में लगा जिला अस्पताल प्रशासन लगातार गलती पर गलती किए जा रहा है। पहले भर्तियों को छुपाने के लिए नियुक्ति के सम्बंध में लखनऊ के एक अखबार में सूचना प्रकाशित करा दी। किसी स्थानीय अखबार में नियुक्ति की सूचना प्रकाशित नहीं कराई। एक जनसूचना के माध्यम से जब प्रमुख चिकित्सा से सूचना मांगी गई तो हड़बड़ाए अस्पताल प्रशासन ने फार्म भरने व साक्षात्कार का समय बढ़ा दिया। अस्पताल प्रशासन ने समय बढाने की जानकारी को गोपनीय बनाए रखने के लिए समय बढ़ाने की सूचना को अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चश्पा कर दी।गौरतलब है कि जिस नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कराई गई है वहां काफी कम लोग जाते हैं। दूसरी बात यह कि सूचना बोर्ड पर चस्पा की गई सूचना स्पष्ट नही है।उसे पड़ना भी आसान नहीं है। सूत्रों की माने तो जिला अस्पताल व प्रशासन के कुछ अधिकारी गुपचुप भर्ती करना चाहते हैं।नियुक्ति की सूचना तो एक फर्ज अदायगी है।हकीकत तो यह है कि नियुक्ति के लिए पहले ही अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।इन नियुक्तियों मे जिला अस्पताल का एक कर्मचारी अपने भाई की नियुक्ति कराना चाह रहा है।इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग मे वर्षों मलाईदार पटल पर रह कर भ्रष्टाचार मचाने वाला सेवा निवृत्त अधिकारी भी अपनी नियुक्ति के लिए गोटियां बिछा रहा है।जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है उसमे एक पद को लेकर न्यायालय मे याचिका योजित की गई है और न्यायालय से नियुक्ति पर रोक लगाई गयी है।सबकुछ जानते हुए भी अस्पताल प्रशासन गुपचुप नियुक्ति करने पर अड़ा है।अस्पताल प्रशासन से जब जानकारी करने की कोशिश की गई तो एसआईसी डाक्टर रविन्द्र कुमार ने कुछ भी कहने से इनकार किया।उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सीडीओ से करे।
15 October 2020
Author: टीम जनसंंपर्क
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 comments: