04 November 2020

नगर निगम अयोधया के पहले जनसंपर्क अधिकारी बने रामकिशोर यादव


रिपोर्ट-पीयूष कुमार सिंह

अयोध्या:-1998 में बतौर जिला युवा समन्वयक रहे नेहरू युवा केंद्र फैजाबाद (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के पद पर 2010 तक कार्य करते हुए युवाओं में एक नई चेतना का संचार करने वाले रामकिशोर यादव को नगर निगम का प्रथम जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दे कि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रस्ताव पर नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने जिले के साथ ही विभिन्न जनपदों में बेहतरीन कार्य के लिए विशेष पहचान रखने वाले आर के यादव की तैनाती जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नगर निगम में युवाओं और जनमानस को रचनात्मक कार्यों के माध्यम से नगर निगम से जोड़ने के लिए एक प्रयास के रूप में की गई है। नगर निगम अयोध्या में कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री यादव ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के सरकारी आवास पर जाकर कर बुके देकर औपचारिक मुलाकात किया। वही नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह से भी औपचारिक मुलाकात कर बुके भेंट किया।बताते चलें कि रामकिशोर यादव ने फैजाबाद और अंबेडकर नगर के सूखे इकलौते ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय फैजाबाद को हरा-भरा करने के लिए 9 अगस्त 2000 को विशाल रक्तदान कैंप लगवाकर फैजाबाद के युवाओं में रक्तदान के प्रति रचनात्मक आंदोलन के माध्यम से मानवीय चेतना का संचार कर एक अनोखी पहल किया था। जो वर्तमान समय तक निरंतर चल रही है। श्री यादव के बताए मार्ग पर जनपद के युवा आज भी रक्तदान कर रहे हैं । श्री यादव के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज लखनऊ, पीजीआई लखनऊ, को भी रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। ताकि अयोध्या जनपद का कोई मरीज लखनऊ में भी रक्त के बिना दम न तोड़ने पाए। नगर निगम के नवनियुक्त जन सम्पर्क अधिकारी रामकिशोर यादव ने चक्रव्यूह इण्डिया से एक विशेष मुलाकात में कहा कि भारत सरकार की सेवा से मुक्त होने के बाद उन्हें  राम नगरी की सेवा करने का मौका मिला है वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं उन्होंने कहा कि योगी सरकार की इच्छा को महापौर साकार करने के लिए प्रयासरत है। भारत सरकार का सपना है कि आम लोगों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें तथा अयोध्या वैश्विक पटल पर एक विशेष धार्मिक सिटी के रूप में विकसित हो। नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने श्री यादव के पद भार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं दी है।


শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: