14 February 2026

स्वास्थ्य मेला 22 फरवरी को, निशुल्क परामर्श के साथ मिलेगी दवा

मेले दो सौ से अधिकसंस्थानों के चिकित्सक होंगे मौजूद

अयोध्या। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर से 22 फरवरी को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, कल्याण सिंह कंसार संस्थान समेत विभिन्न प्रमुख प्राइवेट संस्थानों के दो सौ से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। यह जानकारी नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के महासचिव डॉ भूपेंद्र सिंह ने शनिवार आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। 
      उन्होंने बताया कि अवध इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में निःशुल्क परामर्श,  जाँच और दवाओं की व्यवस्था होगी। ब्लड की जाँच, आँख की जाँच, ईसीजी, पेशाब की जाँच आदि को सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए न केवल कैंसर के विशेषज्ञ उपस्थित होंगे बल्कि कैंसर के मरीजों को चिन्हित करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लखनऊ के संस्थानों में भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा। वहीं इस मेले में नेत्र रोग के मरीजों को चश्मा वितरित किया जाएगा जबकि मोतियाबिंद के मरीजों के सर्जरी की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस दौरान अयोध्या मेडिकल कॉलेज एवं अयोध्या शहर के लगभग सभी प्रमुख चिकित्सक अपनी सेवाएं उपलब्ध करायेंगे। दांतों के इलाज के लिए सरदार पटेल डेंटल कालेज एवं बाबू बनारसी दास डेंटल्स कालेज की टीमें अपना विशेष डेडिकेटेड काउंटर बनाएँगी। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था शांतनु सिंह देखेंगे। इस अवसर पर नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन, अयोध्या मेडिकल कालेज की तरह से डॉ पीयूष उपस्थित रहे, जबकि महानगर इकाई की तरफ़ से सचिव डॉ. अनूप जायसवाल और शेषाद्रि श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: