08 February 2020

किसानों की समस्याओं को लेकर जनजागरण करेगी कांग्रेस

किसानों की पीड़ा व समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से कांग्रेस अब किसान जनजागरण यात्रा चलायेगी। उक्त जानकारी देते हुये किसान जन जागरण यात्रा के प्रभारी व पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसानों की समस्यों को लेकर हर स्तर पर पांच चरणों मे आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर न्यूनतम 25 कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर अभियान की विस्तृत जानकारी, अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के दिन और तारीखों का निर्धारण, कार्यकर्ताओं को आवश्यक सामग्री का वितरण एवं ब्लॉक में प्रेसवार्ता कर अभियान की शुरुआत, जिसकी पूरी जानकारी पीसीसी कार्यालय भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और इसी किसान जन जागरण अभियान के तहत प्रतिदिन दो नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायकों को ज्ञापन के साथ तहसील दिवस पर किसानों की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद 6 मार्च को किसानों की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि पांचवे चरण में लखनऊ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हम सभी इस कार्यक्रम को जरूर करेंगे चाहे हम सभी कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तारी ही क्यों न देनी पड़े। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में इलाहाबाद रोड पर महानगर की सीमा ब्रह्मबाबा स्थान के पास पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, दिनेश यादव, अवधेश तिवारी, मो. शरीफ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: