28 March 2020

बेसहारों का सहारा बनी यूपी पुलिस


रिपोर्ट:अभिषेक तिवारी 


गोसाईगंज। लाक-डाउन के दौरान अयोध्या जनपद के सदर सर्किल के गोसाईगंज पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस कर्मियों ने फरिश्ता बनकर गरीब असहाय और घरों में फंसे लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया। मसीहा बने वर्दी धारियों के इस नेक कार्य को जिले भर के लोगों ने जमकर सराहा बुजुर्गों ने जहां पुलिसकर्मियों को अपना आशीर्वाद दिया। वही आम लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपडेट कर पुलिस के मानवीय चेहरे को पेश किया। वही सीओसदर डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने भी पुलिसकर्मियों के प्रयास की सराहना की कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए देशभर में लाक-डाउन किया गया पुलिस पब्लिक को घरों में रहने की नसीहत दे रही है। बीते दिनों लाक डाउन के दौरान पुलिस ने जमकर सख्ती बरती। लोग घरों में कैद हो गए उनके पास आम जरूरत की वस्तुएं खत्म हो गई।घर से बाहर निकलने पर पुलिस का खौफ सता रहा था।ऐसे में सीओसदर डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने ऐसे घरों पर खाद्य सामग्री पहुंचाई जिन लोगों को खासी जरूरत थी। गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने नगर के गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। वही थाना क्षेत्र के गद्दोपुर के पास सीमा बॉर्डर पर लगे बैरियर पर बाहर से आने वाले लोगों को हाथ धुलाकर बिस्किट का पैकेट देकर पानी पिलाकर घर भेजा जा रहा है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र द्वारा गरीब परिवारों को राशन वितरण करने के बाद लोग जरूरी सामान पाकर गरीब बुजुर्गों के चेहरे खुशी से चमक उठे। लोग पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देते नहीं थक रहे हैं।


শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: