29 March 2020

जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण


रिपोर्ट:राघवेंद्र मिश्र
               
बीकापुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बीकापुर नगर पंचायत में स्थित भारती इंटर कॉलेज बीकापुर में बने राहगीरों के आश्रय स्थल का रविवार को अपरान्ह बाद औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। मौके पर एसडीएम जयेंद्र कुमार, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, नगर पंचायत लेखपाल भीम सिंह सहित नगर पंचायत व स्वास्थ्य कर्मी  के अलावा व्यापार मंडल बीकापुर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। अलग अलग प्रांतों और गैर जनपदों से पैदल राहगीरों लिए बनाए गए आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में  राशन आदि सामग्री उपलब्धि पाया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की संतोषजनक स्थिति में दिखी। पैदल आने वाले राहगीरों को भोजन करते देख संतुष्ट दिखे।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मीडिया को बताया कि जो लोग लम्बा रास्ता तय कर जा रहे राहगीरों को रोककर उनके जलपान, ठहरने, भोजन की व्यवस्था हर हाल में स्थानीय प्रशासन समाजसेवी के सहयोग से जारी रहना चाहिए। इतना ही नहीं आने वाले राहगीरों का मेडिकल चेकअप करवाते हुए हाथों मुहर चिकित्सक लगाए। राहगीरों को गंतव्य स्थान तक वाहनों पर बैठाकर पहुंचाने का कार्य करें।


শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: