09 April 2020

इण्टरनेशनल रोड सेफ्टी अवेरनेश प्रोग्राम सोसाइटी और संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से हुआ फल वितरण


रिपोर्ट:अंकित सेन

कोरोना वैश्विक महामारी के बीच कुशलतापूर्वक कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रोत्साहन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में फल वितरण किया गया। अयोध्या जनपद में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लाॅकडाउन के दौरान इण्टरनेशनल रोड सेफ्टी अवेरनेश प्रोग्राम सोसाइटी के माध्यम से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नंदकुमार के सहयोग से पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर से नियुक्त किये गये कर्मचारियों को इस आपदा की स्थिति में कुशलता पूरक कार्य करने को लेकर प्रोत्साहन हेतु कलेक्ट्रेट अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (नगर) डाॅ वैभव शर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी, पुरूषोत्तम दास गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों कलेक्ट्रेट स्थित कण्ट्रोल रूम कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों को फल वितरित किया गया। फल में 1 कुन्तल सन्तरा, 100 दर्जन केला, चार पेटी अंगूर, 250 पैकैट पारले बिस्कुल आदि वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार चैरसिया, दिग्विजय सिंह संस्था के संचालन कार्यकर्ता शाजेब अहमद, शादाब अहमद, रिजवान अहमद, मोहम्मद राशिद उपस्थित रहे।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: