23 April 2020

गोसाईगंज विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की देखरेख में बाजारों को किया जा रहा है सेनीटाइज

रिपोर्ट:राघवेंद्र मिश्र

अयोध्या। विधानसभा गोसाईगंज के ब्लॉक मया और तारुन ब्लॉक के बाद चौरे मंडल में आधा दर्जन छिड़काव टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजर का कार्य शुरू  हुआ। पहले चरण में विधानसभा की प्रमुख छोटी छोटी बाजारो, कस्बों को किया सेनिटाइज किया गया। 

सेवा परमो धर्मा, अर्थात् सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी क्रम में माननीय विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अयोध्या संजीव सिंह सहित भाजपा चौरे मण्डल इकाई के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने चौरे बाजार में आधा दर्जन से अधिक सैनिटाइजर टैंकर को झंडी दिखाकर रवाना किया एवं संयुक्त रूप से सभी का आह्वान किया और कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं  लॉक डाउन का पालन ही सबसे बड़ा उपचार है।

चौरे मण्डल के अंतर्गत ग्राम सभा निधियावा, कनावा, मोतीगंज, मियागंज, खजुराहट, गोला बाजार, कोछा बाजार, धरमगंज , गोदरही, पथरकटवा, पृथ्वी गंज, रामनगर, बनकट, बल्लीपुर सहित कई दर्जन गांव में सैनिटाइजर कार्य किया गया। 

 उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष चौरे नंदकिशोर सिंह, मंडलअध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व मंडलअध्यक्ष वीरभान सिंह, पूर्व मंडलअध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी, संजय उपाध्याय, संतोष गौड़, राजकुमार पांडे, राम प्रसाद पाल, चेतराम गुप्ता, मनु मोदनवाल, राजकुमार तिवारी, मंडप मिश्रा, आदित्य प्रजापति, विजय नारायण शुक्ला, राजन शुक्ला, राजमेर यादव प्रधान, रामकिशोर कनौजिया, इंद्रमणि कनौजिया, सरयू दुबे, गुड्डू दुबे, विनोद दुबे, बबलू दुबे सहित क्षेत्राधिकरी बीकापुर, इंस्पेक्टर बीकापुर, सहित अनेक अधिकारी एवं भाजपा के तमाम कार्यकर्ता  सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करते हुए उपस्थित रहे।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: