बीकापुर। दिव्यांग सपा नेता ने दलित बस्ती में गरीब वृद्ध महिला का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जहां गांववासियों साथ सपा नेता ने जन्मदिन का केक काटा तो वहीं उपहार स्वरूप अंग वस्त्र भी भेंट किया।
विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुन्धौर के दलित बस्ती में दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने गरीब वृद्ध महिला का जन्मदिन केक काटकर मनाया तो उपहार में अंग वस्त्र भी दिया। इस अवसर पर पंडित समरजीत ने कहा कि
सपा संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश भैया जी ने अपने जन्मदिवस पर हम सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि जो कार्यकर्ता गरीब असहाय तथा दीन दुखियों का जन्मदिन मनाएगा, वह हमारे जन्मदिन पर सबसे बड़ी बधाई देगा। आज इसी उद्देश्य को लेकर हमने वृद्ध महिला का जन्मदिन मनाया तथा 2022 के चुनाव को समाजवादी पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा तथा हम समाज के लोगों से और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि जहां भी हमारे आसपास गरीब एवं असहाय या वृद्ध लोग रहते हो, तो उनका जन्मदिन अवश्य मनाना चाहिए। जिससे उनको कभी अकेलापन ना महसूस हो और हम सबको बुजुर्गों का आशीर्वाद सदैव मिलता रहे।
0 comments: