- फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, पुराकलंदर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
अयोध्या। जिले के पुराकलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अचानक एक कार में आग लग गई। चलती हुई कार में आग लगने के कारण अफरा तफरी का मच गई। कार में सवार लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार राम जी पुत्र स्व. कामता प्रसाद निवासी ग्राम जोहन (हैरिंग्टनगंज) थाना बीकापुर अपने पुत्र के साथ कार से घर से अयोध्या जा रहे थे। जब उनकी कार अयोध्या - सुल्तानपुर हाइवे स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के पास पहुंची तभी अज्ञात कारणों से वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि किसी को कोई हानि नहीं पहुंची साथ कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।

0 comments: