09 February 2020

विश्व में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम विषयक पर 21 दिवसीय भित्त चित्रण कार्यशाला आयोजित


रिपोर्ट:-अंकित सेन


विश्व में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम  विषयक पर  21 दिवसीय  भित्त चित्रण कार्यशाला आयोजित 

डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा दृश्य कला विभाग के संयुक्त तत्वाधान श्रीराम शोध-पीठ में चल रही विश्व में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम विषयक पर 21 दिवसीय राष्ट्रीय भित्त चित्रण कार्यशाला के तहत दृश्य कला विभाग की शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रण कार्य से संबन्धित विभिन्न रामायण के प्रसंगो को अलेखित किया गया।  कार्यशाला की संयोजिका दृश्य कला विभाग की डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया इस राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतर्गत 9 दिनो से चल रही इस भित्ति चित्रण कार्यशाला में कुल बीस ब्लाकों का निर्माण किया गया हैं। जिसमें रामायण कथानक आधारित मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के बचपन को बहुत ही अच्छे तरीके से उकेरने का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रण कार्य में त्रिआयामी प्रभाव के साथ वनगमन की कथा को बहुुत ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा हैं। कार्यक्रम की निर्देशक डाॅ0 पल्लवी सोनी ने रामकथा से संबन्धित विभिन्न चित्रण विधाओं एवं शैलियों जैसे अवधी, राजस्थानी, पहाड़ी आदि में राम के प्रत्येक स्वरूप को चित्रत किये जाने हेतु छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला से संबन्धित विभिन्न भित्त चित्रणो का संयोजन का कार्य डाॅ0 द्विवेदी बहुत ही अच्छे तरीके से सम्पादित कर रही है। डाॅ0 पल्लवी सोनी ने अपने कार्यो को कलात्मक स्वरूप प्रदान करते हुये, रमणीयता प्रदान करने में अपना सारहनीये योगदान दिया हैं। आयोजन सचिव के रूप में श्रीमती सरिता सिंह एवं रीमा सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ निरंतर नये-नये विचारो के द्वारा श्रीराम शोध पीठ को चित्रत करने में अपना भरस्क प्रयास किया है। इसके लिए ये सभी विभागीय शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राएँ बधाई के पात्र है। आगामी माह में नैक मूल्यांकन के दृष्टिगति यह श्रीराम शोध पीठ विश्वविद्यालय की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठि भूमि को दर्शाती हुई श्रीराम शोध पीठ के औचित्य को सिद्ध करने में सफल होगी, जिसके लिए कुलपति आचार्य मनोज दिक्षित बधाई के पात्र हैं। इस कार्यशाला के दौरान डाॅ0 संजय चैधरी, डाॅ0 अलका श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, कर्मचारियों में शिवशंकर यादव के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: