12 April 2020

फेसबुक पर लॉकडाउन को लेकर भ्रामक खबर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार


रिपोर्ट:अंकित सेन 

अयोध्या। जनपद में लागू लॉकडाउन के दौरान अयोध्या के मंदिरों में उमड़ी, फेसबुक पर भ्रामक खबर फैलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मीडिया सेल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 अप्रैल को सोशल मीडिया फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट "जनपद अयोध्या में हजारो की तादाद में मंदिर मे दर्शन करने को भीड उमडी है, यह भडकाऊ सन्देश फेसबुक के माध्यम से प्रसारित किया गया था" जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या पर मु.अ.सं. 272/2020 धारा 188/505(2) भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम एवं धारा 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उक्त घटना में शामिल अभियुक्तगण का पता लगाए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नितीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम उ.नि. संजीव प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन, उ.नि. वीरेन्द्र कुमार पाल  व का. जितेन्द्र बहादुर सरोज, का. धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाल नगर जनपद अयोध्या द्वारा उक्त संदेश प्रसारित करने वाला अभियुक्त मो. नोमान पुत्र मो. उस्मान निवासी 445, शाहगंज थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद की पुलिस ने लाकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर थाना कोतवाली नगर में चार, कोतवाली अयोध्या, बीकापुर में दो, पूराकलन्दर में दो, कैन्ट, हैदरगंज, इनायतनगर में एक कुल तेरह अभियोग आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। 



শেà§Ÿার করুন

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: