बीकापुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बृजेंद्र सिंह द्वारा शनिवार को बीकापुर कस्बा के आश्रय स्थल भारतीय इंटर कॉलेज में लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया गया। कहा कि लोगों को मानव जीवन को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पालन करना चाहिए। एनडी विश्वविद्यालय के कुलपति और उनके साथ मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसन का पालन करते हुए कस्बा बीकापुर में संचालित भारती इंटर कॉलेज आश्रय स्थल में पहुंचकर, तहसील के कर्मचारियों, पत्रकारों , सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों सहित अन्य तमाम लोगों को गमछा का वितरण किया। उनके द्वारा करीब 500 लोगों को गमछा वितरण किया गया। इस मौके पर कोतवाल इंद्रेश यादव नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रागनी वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अरविंद दूबे, आरएसएस के विभाग कार्यवाह राम कुमार राय, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, आनंद, जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी, जिला प्रचारक शैलेंद्र, गौरव गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
19 April 2020
Author: Editor
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.



0 comments: