अयोध्या। LAC पर संघर्ष में भारतीय जवानों की शहादत पर युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने इस हरकत का चीन का ध्वज फूंक कर विरोध किया। बड़ी संख्या में लोगों ने चीन के विरोध में नारेबाजी भी की। आपको बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर भारत और चीन की सेना के बीच 15 जून की रात संघर्ष हो गया था। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अतिक्रमण को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी। हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल एवं 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। वहीं भारतीय सेना की ओर से किए गए जवाबी हमले में चीन की सेना के 43 सैनिक मारे गए हैं। भारतीय सेना की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है। भारतीय सैनिकों की शहादत पर युवाओं में आक्रोश है. अयोध्या में हिंदू योद्धा संगठन की ओर से चाइना का झंडा फूंका गया है। इसके साथ ही युवाओं ने लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। हिंदू योद्धा संगठन की ओर से विरोध अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र मेें किया गया।साहबगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास युवाओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए उन्होंने भारतीय सैनिकों की शहादत पर चाइना का विरोध किया। इस मौके पर हिंदू योद्धा संगठन के कार्यकर्ता गौरव गौड़ ने कहा भारत को चीनी सेना के इस कायराना हरकत का कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने भारत में चीन के उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
17 June 2020
Author: Editor
Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.
0 comments: